{"_id":"6a88b3a5276818df0405a03b","slug":"13-yoga-centers-and-gymnasiums-will-be-revamped-panchkula-news-c-87-1-pan1001-140290-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 13 योग एवं व्यायामशालाओं का किया जाएगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 13 योग एवं व्यायामशालाओं का किया जाएगा कायाकल्प
विज्ञापन
पंचकूला। जिले की सभी 13 योग एवं व्यायामशालाओं का कायाकल्प किया जाएगा। बरसात खत्म होने के बाद पहले चरण में सात व्यायामशालाओं में सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को व्यायामशालाओं में नियमित सफाई और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पहले चरण में मानक टाबरा, हंगोली, गढ़ी कोटाहा, कीरतपुर, बतौड़, बदलावड़ और रत्तेवाली की व्यायामशालाओं में काम होगा। लघु सचिवालय में योग एवं व्यायामशालाओं की स्थिति और सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को जरूरत के अनुसार मरम्मत, रंग-रोगन और परिसर में उगी घास व झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए। नियमित सफाई के लिए पार्ट टाइम स्वीपर की व्यवस्था करने को भी कहा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर ने बताया कि प्रथम चरण में सात व्यायामशालाओं में काम कराया जाएगा। बरसात समाप्त होते ही सफाई और सौंदर्यीकरण शुरू होगा। इसके बाद दूसरे चरण में बाकी व्यायामशालाओं की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
उपायुक्त ने आयुष विभाग को योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति है और सरकार का उद्देश्य इसे घर-घर तक पहुंचाना है। नियमित योग से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ कई बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा ने बताया कि आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक प्रतिदिन व्यायामशालाओं में लोगों को योगाभ्यास करवाते हैं। संवाद