फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1238 cases settled in National Lok Adalat, fixed amount of Rs 1.37 crore

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1238 केसों का किया गया निपटारा

Sun, 15 May 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
1238 cases settled in National Lok Adalat, fixed amount of Rs 1.37 crore
पंचकूला। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की देखरेख में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता, फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज तरनजीत कौर, सीनियर डिवीजन सिविल जज हितेश गर्ग, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश विनोद कुमार, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंचकूला फर्स्ट क्लास पल्लवी ओझा, कालका डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जतिंदर कुमार और स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन सीएल कोचर की बेंच गठित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समरप्रीत कौर ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न अदालतों में लंबित मुकदमों, आपराधिक, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन, श्रम से संबंधित मामले और अन्य मामलों सहित प्री लिटिगेशन मामले और अन्य सिविल आदि के कुल 3944 केस लिए गए। जिसमें से 1238 मामलों का निपटान किया गया। साथ इन मामलों में कुल 1,37,45,854 रुपये की राशि तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed