फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 thousand lights will be installed from 18 crores in Ambala Cantonment area

अंबाला छावनी क्षेत्र में 18 करोड़ से लगाई जाएंगी 12 हजार लाइटें

Mon, 14 Jun 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 thousand lights will be installed from 18 crores in Ambala Cantonment area
चंडीगढ़। अंबाला छावनी में लाइट परियोजना के तहत हर लाइट की जानकारी के लिए नगर परिषद के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जो पूरी व्यवस्था पर स्मार्ट तरीके से नजर रखेगा।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से 12 हजार लाइटें लगाने का बुनियादी खाका तैयार कर लिया गया है। इस कार्य के लिए करीब 4000 पोल भी स्थापित किए जाएंगे। गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से अंबाला छावनी क्षेत्र में स्ट्रीट व बड़ी लाइटें लगाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। इससे शहरवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मिनी सचिवालय का कार्य तेजी से जारी है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके दृष्टिगत उत्तर भारत का फीफा से अप्रूड अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन फुटबाल स्टेडियम का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यहां पर ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का कार्य भी तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इसके साथ-साथ यहीं पर करोड़ों रुपये की लागत से विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में कैंसर केयर सेंटर का निर्माण कार्य यहां पर तेजी से किया जा रहा है तथा चिकित्सकों के लिए 96 फ्लैट भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed