फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हादसा- एक की मौत

हादसा- एक की मौत

Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हादसा- एक की मौत
कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड निवासी 8 लोग ज्वालाजी से अपने गांव लौट रहे थे
सेक्टर-38 वेस्ट में शुक्रवार देर रात पौने एक बजे हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-38 वेस्ट में शुक्रवार देर रात पौने एक बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के भिंड निवासी 8 लोग कार में हिमाचल के ज्वालाजी से माथा टेककर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मनोज (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत वहां से फरार हो गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के भिंड गांव से आठ लोग ज्वालाजी दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार को दर्शन के बाद अपने गांव लौट रहे थे। कार में मनोज, बलबीर, रामबाण, राजेश, विनोद, राम अवतार, रजिंदर और विकास सवार थे। कार को विकास चला रहा था, जबकि मनोज ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठा था। पुलिस ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद मनोज का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


घायलों का चल इलाज जारी
हादसे में घायल हुए राम अवतार और राजिंदर का इलाज पीजीआई में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, विनोद को जीएमएसएच-16 और बलबीर को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा रामबाण, राजेश और विकास को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed