{"_id":"5a6f52074f1c1b81268b70d4","slug":"11517244935-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"jakhad","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
jakhad
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भाषण में देश के गंभीर मुद्दों पर नहीं बोले: जाखड़
केंद्र सरकार किसानों, गरीबों और छोटे व्यापारियों के मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान तथा गुरदासपुर के सांसद सुनील जाखड़ ने संसद के बजट इजिलास की शुरुआत के मौके पर भारत के राष्ट्रपति के भाषण पर कहा कि उन्होंने देश के गंभीर मुद्दों पर बात ही नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, गरीबों और छोटे व्यापारियों के के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि भाषण से केंद्र सरकार के नकारात्मक रुख का पता चलता है। मोदी सरकार को देश के आम लोगों की कोई फिक्र नहीं है। जाखड़ ने कहा कि देश का किसान इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। फसलों के लागत मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि किसानों को उपज का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा। मोदी सरकार ने किसानों को 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का ख्वाब दिखाया था। लेकिन सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। जाखड़ ने कहा कि सोमवार को राष्ट्रपति के भाषण में नौजवानों के रोजगार के लिए केंद्र की कोई नीति नहीं झलकती।
गरीबों के नाम पर प्रधानमंत्री राजनीति करते हैं
जाखड़ ने कहा कि गरीबों के नाम पर प्रधानमंत्री हर मंच पर राजनीति करते हैं। लेकिन असल में गरीबों तक सरकार की स्कीमों का लाभ नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की भलाई के लिए केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। पंजाब प्रदेश प्रधान ने कहा कि इस भाषण में जीएसटी के सरलीकरण का भी कोई रोड मैप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस समय छोटा व्यापारी जीएसटी से पीड़ित है और व्यापार प्रभावित हो रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों की मुश्किल के हल के लिए कोई योजना बंदी नहीं की गई है। जाखड़ ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग सुरक्षा एजेंसियों के कंधे से कंधा जोड़कर सरहदों की रक्षा करते हैं। परंतु केंद्र सरकार को इन लोगों के हितों की जरा भी परवाह नहीं है।