फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अब ईं-संपर्क केंद्रों पर 2000 से अधिक नकदी नहीं ली जाएगी

अब ईं-संपर्क केंद्रों पर 2000 से अधिक नकदी नहीं ली जाएगी

Sat, 29 Jul 2017 01:38 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
अब ईं-संपर्क केंद्रों पर 2000 से अधिक नकदी नहीं ली जाएगी
अब ईं-संपर्क केंद्रों पर 2000 से अधिक नकदी नहीं ली जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़ प्रशासन ने ई-पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नया फरमान जारी किया है। प्रशासन के इस नए फरमान के मुताबिक एक अगस्त से शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर 2 हजार रुपये तक के बिल पर ही केवल कैश पेमेंट ली जाएगी। इससे अधिक के पानी व बिजली के बिल आदि का भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड, डीडी या चेक के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने शहर के सभी ई- संपर्क केंद्रों को सर्कुलर जारी कर दिया है। प्रशासन के आईटी डिपार्टमेंट ने तमाम मल्टी नेशनल बैंक से टाइअप कर शहर के सभी ई संपर्क केंद्रों पर ई पेमेंट के लिए पोओएस मशीन इंस्टाल करा दी है। ताकि लोगों को असुविधा न हो। शहर में इस समय कुल 43 संपर्क केंद्र हैं।
सुबह 8 से शाम 8 बजे तक ई संपर्क केंद्र
सेक्टर-7, 10, 12, 15, 17, 18, 21, 23, 40, 43, 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, हाईकोर्ट, मनीमाजरा, सेक्टर-26 बापूधाम और सेक्टर-41 में सुबह 8 से देर शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे। लोग इन ई संपर्क केंद्रों पर ई पेमेंट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

गांवों के ई-संपर्क केंद्रों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
शहर के गांवों में भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ई संपर्क केंद्रों पर पीओएस मशीन इंस्टाल किए गए हैं। पलसोरा, डड्डूमाजरा, मौलीजागरां, खुड्डाअलीशेर, कैंबवाला, दड़वा, मखनमाजरा, रायपुरकलां, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, खुड्डाजसू, धनास और सारंगपुर के ई संपर्क केंद्रों में भी ई पेमेंट की सुविधा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेवाओं का उठा सक ते है लाभ
बस पास, सीनियर सिटीजन कार्ड, बिजली व पानी के बिल का भुगतान, कॉलेज व यूनिवर्सिटी फीस का भुगतान, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सेवा, टेनेंट रजिस्ट्रेशन, स्टांप पेपर, काम्युनिटी सेंटर बुकिंग, इनकम सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट मिलाकर कुल 23 सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

कोट्स-
एक अगस्त से सभी संपर्क केंद्रों पर 2 हजार से अधिक के बिल केवल ई पेमेंट के जरिए लिए जाएंगे। इसके लिए सभी संपर्क केद्रों को सर्कु लर जारी करा दिए गए हैं। जितेंद्र यादव, आईटी डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed