फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अमेरिका और यूरोप के लिए चंडीगढ़ से सीधे शुरू होगी हवाई सेवा

अमेरिका और यूरोप के लिए चंडीगढ़ से सीधे शुरू होगी हवाई सेवा

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका और यूरोप के लिए चंडीगढ़ से सीधे शुरू होगी हवाई सेवा
अमेरिका, यूरोप के लिए चंडीगढ़ से शुरू होगी सीधे हवाई सेवा
विज्ञापन

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने उठाया अहम कदम
प्रारंभिक दौर में यहां से सप्ताह में केवल एक दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट
बाद में यात्रियों की संख्या को देखते हुए बढ़ाई जा सकती है उड़ानों की संख्या
अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय चंडीगढ़ से अमेरिका और यूरोप के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यह हवाई सेवा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक यहां से दोनों देशों के बीच शुरू हो जाएगी। अभी तो फ्लाइट वीकली उड़ान भरेगी, लेकिन आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या को देखते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
सिटी ब्यूटीफुल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। यही वजह है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय चंडीगढ़ के निकटवर्ती क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां अमेरिका और यूरोप तक हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। अभी चंडीगढ़ से दोनों देशों के बीच सप्ताह में केवल एक दिन ही हवाई सेवा उपलब्ध होगी। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या को देखते हुए फ्लाइट की सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है। इसके लिए पर्यटन मंत्रालय समय-समय पर यात्रियों की मानीटरिंग करेगा।
विज्ञापन


दोनों को होगा फायदा
भारतीय विमान कंपनियां आम लोगों के लिए हवाई यात्रा को लेकर लगातार प्रयासरत हैं जिससे देश के हर शहर को विदेशों से जोड़ा जा सकेे। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं विमान कंपनियों की आय बढ़ेगी। अभी चंडीगढ़ से यूरोपीय देशों और अमेरिका के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है, इसलिए पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिटी ब्यूटीफुल से विदेशों के लिए सीधी हवाई यात्रा को लेकर विमानन कंपनियां भी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अधिक हैं पर्यटन की संभावनाएं
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक उत्तर अनिल ओराव ने शहर में एक कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला से बातचीत में यहां पर्यटन की तमाम संभावनाओं को तलाशने का खुलासा किया है। इसमें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवा उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि अक्टूबर आखिर तक चंडीगढ़ से अमेरिका और यूरोप के लिए सप्ताह में कम से कम एक फ्लाइट की उड़ान जरूर शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed