फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हर्षित का चयन हुआ गूगल में

हर्षित का चयन हुआ गूगल में

Sun, 30 Jul 2017 01:54 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
हर्षित का चयन हुआ गूगल में
चंडीगढ़ के बारहवीं पास छात्र को 1.44 करोड़ का पैकेज
विज्ञापन

हर्षित का गूूगल में ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 33 से 12 वीं पास छात्र हर्षित को गूगल ने 1.44 करोड़ के सालाना पैकेज पर चयन किया है। ट्रेनिंग के दौरान हर्षित को 48 लाख सालाना मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के साथ ही उसे 1.44 करोड़ रुपये सालाना मिलने लगेगा। अपने चयन में खुशी जताते हुए हर्षित ने बताया कि कोई काम पूरी लगन से किया जाए तो उसका प्रतिफल बेहतर होता है। वह अपने चाचा रोहित को रोल मॉडल मानता है।
अमर उजाला से बातचीत में हर्षित ने बताया कि वह जीएमएसएसएस- 33 में आईटी स्ट्रीम से इसी साल 12वीं पास हुआ है। पढ़ाई के दौरान उसकी इंफारमेंशन टेक्नालॉजी की लेक्चरार दीप किरन ने काफी मदद की है। उन्होंने बताया कि एडमिशन के समय से ही टीचर ने उसे गाइड किया था कि अगर आईटी फील्ड में आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको कोर्स का निर्धारण करना पडे़गा। वेब डिजाइनिंग , जावा और डाटाबेस की सही तैयारी से ही मंजिल मिलती है। इसमें मैने वेब डिजानिंग को चुना। वह इसके लिए आठ घंटे की तैयारी करता था। थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर ध्यान देने के कारण यह जॉब मैं हासिल कर पाया हूं।
विज्ञापन

मेहनत से मिला मुकाम : दीप किरन
जीएमएसएसएस- 33 की आईटी लेक्चरार दीप किरन ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत टीचर्स को भी हर्षित ने लैपटॉप और कंप्यूटर चलाने के लिए प्रशिक्षित किया है। उन्होंने बताया कि वह स्कूल के कंप्यूटर को भी ठीक कर देता था। उसने वेब डिजाइनिंग में मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल की प्रिंसिपल इंदिरा बेनीवाल ने हर्षित को बधाई देते हुए कहा कि स्टूडेंट्स अगर किसी भी कोर्स में करियर बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें बेहतरीन मेहनत करनी होगी । हर्षित ने बताया कि उनके पिता राजिंदर कालेज में प्रिंसिपल और माता भारती स्कूल टीचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed