{"_id":"595ce8b34f1c1b44768b45c7","slug":"111499261107-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू चुनाव के लिए चंडीगढ़ इंचार्ज का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू चुनाव के लिए चंडीगढ़ इंचार्ज का दावा
Updated Wed, 05 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार में मनमुटाव होते रहते हैं, चुनाव तक सब साथ होंगे : भरमौरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू में चुनाव को लेकर माहौल बनने लगा है। एनएसयूआई ने तो सबसे पहले नया पैनल भी घोषित कर दिया है। गुटबाजी से गुजर रही पार्टी को संभालने के लिए सुरजीत भरमौरी को चुनाव का इंचार्ज बनाकर भेजा गया है, जो यूपी और असम में काम पहले संभाल चुके हैं। बुधवार को भरमौरी ने अपनी नई टीम के साथ एकजुटता से काम करने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि परिवार में मनमुटाव होते रहते हैं। इन सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए ही वह आए हैं और इसलिए सबसे पहले कैंपस की टीम बना दी है। भरमौरी के मुताबिक चुनाव में दो महीने का वक्त है और तब तक जो भी अपने दूर हैं, उन्हें साथ ले लेंगे। बता दें कि चंडीगढ़ इंचार्ज सुरजीत भरमौरी और प्रदेश प्रधान गुरजोत संधू की मौजूदगी में प्रधान पद पर सचिन गालव, चेयरमैन के लिए निरजोग सिंह मान, वरिष्ठ प्रधान के लिए सिया मिनोचा, पार्टी प्रधान मनिंदरजीत ग्रेवाल और कैंपस प्रधान के लिए आकाश कोहली को चुना गया है।