फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बड़ी राहत: हाउसिंग इम्पलाइज यूनियन की राय से तय होंगे रेट

बड़ी राहत: हाउसिंग इम्पलाइज यूनियन की राय से तय होंगे फ्लैट के रेट

Thu, 11 Apr 2019 09:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Apr 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
बड़ी राहत: हाउसिंग इम्पलाइज यूनियन की राय से तय होंगे रेट
buy flat
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने फाइनेंस हाउसिंग इंप्लाइज स्कीम के तहत फ्लैट्स के रेट को लेकर कर्मचारियों की राय मांगी है। अब सीएचबी के फ्लैट के पहले से तय रेट पर कर्मचारियों के सुझाव लिए जाएंगे। उनके सुझाव के बाद सीएचबी स्कीम पर काम करेगा। अगर कर्मचारी सहमति जताते हैं कि सीएचबी की ओर से तय रेट पर फ्लैट्स लेने के लिए तैयार हैं तो टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसमें हाउसिंग स्कीम के तहत चयनित यूटी प्रशासन के करीब 4000 कर्मचारियों को लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण फाइनेंस हाउसिंग इंप्लाइज स्कीम पर कोई काम नहीं कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर राय ली जाएगी। इसमें पूछा जाएगा कि कर्मचारी फ्लैट्स लेने के लिए तैयार हैं या नहीं। उनकी सहमति के बाद प्रोजेक्ट पर आगे काम शुरू होगा। हालांकि, सीएचबी ने स्कीम पर पूरा एजेंडा तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


यहां बनाए जाने हैं फ्लैट
सीएचबी की ओर से सेक्टर-53 की 11.79 एकड़ जमीन पर कर्मचारियों के लिए फ्लैट्स बनाए जाने हैं। यहां अलग-अलग कैटेगरी के 565 फ्लैट्स बनने हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने हाउसिंग इंप्लाइज स्कीम के तहत मिलने वाली जमीन का स्टेटस क्लीयर किया है, जबकि इस स्कीम के लिए कर्मचारी पिछले 10 साल से संघर्ष कर रहे थे। अभी फिलहाल बोर्ड ने पहले फेज में बनने वाले फ्लैट्स के लिए यह सब फाइनल किया है। इसके बाद दूसरे फेज में बोर्ड अन्य फ्लैट बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी लग सकता है और समय
पिछले कई साल से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को बीते दिसंबर माह में केेंद्र सरकार ने यूटी प्रशासन को सस्ते दर पर फाइनेंस हाउसिंग इंप्लाइज स्कीम के तहत फ्लैट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन फ्लैट के रेट अधिक होने के चलते कर्मचारी इन्हें लेने को तैयार हैं। सीएचबी के अफसरों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि चुनाव आचार संहिता के चलते अभी बोर्ड कुछ नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed