फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिटी ब्यूटीफुल में आम के दो पेड़ ऐसे जिन पर 12 महीनों लगते हैं आम

सिटी ब्यूटीफुल में आम के दो पेड़ ऐसे जिन पर 12 महीनों लगते हैं आम

Mon, 07 Jan 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में आम के दो पेड़ ऐसे जिन पर 12 महीनों लगते हैं आम
फोटो अरुण
विज्ञापन


आम नहीं आम के पेड़... 12 महीने देते हैं फल

सेक्टर- 23 और सेक्टर- 45 में लगे आमों के इन पेड़ों को देखने पहुंचते हैं लोग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रकृति का खेल भी निराला है। वैसे तो आम का सीजन कब का चला गया, लेकिन सिटी ब्यूटीफुल में दो घर ऐसे भी हैं जहां 12 महीने आम लगे रहते हैं। सेक्टर- 23 का मकान नंबर- 1620बी में अमरपाली नाम से एक आम का पेड़ लगा हुआ है, वहीं सेक्टर- 46 के मकान नंबर- 285 में वर्ष 1996 से आम के पेड़ पर बारह महीने फल लगते आ रहे हैं। इन आमों को देखने के लिए आसपास के लोग भी आते हैं।
मकान नंबर- 1620बी में यहां रहने वाली ममता त्यागी (रिटायर्ड एआरओ, वेलफेयर ऑफ एससीबीसी डिपार्टमेंट) और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कार्यरत उनकेपति बृज मोहन त्यागी ने बताया कि उनके आंगन में एक आम, एक अमरूद और पपीता का पेड़ लगा है। ममता त्यागी ने कहा कि मेरे पिता एक दिन सैर करते हुए नर्सरी गए और वहां से एक अमरपाली का पौधा लेकर आए। जिसे हमने घर के आंगन में लगा दिया। कमाल की बात यह रही कि एक साल के भीतर ही इस पर आम लगने लगे। इसके बाद 12 महीने इस पर आम लगते आ रहे हैं। बृृज मोहन त्यागी ने बताया कि इस पेड़ की मीडियम हाइट है। आज भी इस पेड़ पर आम लगे हुए हैं। पेड़ की एक डाल पर लगभग 15 आम लगते हैं। हर आम 800 ग्राम तक का होता है। ममता त्यागी ने बताया कि इस पेड़ को देखने के लिए आसपास के लोग भी आते हैं। हम उन्हें निराश नहीं करते और आम देकर वापस भेजते हैं। उन्होंने लोगाें को संदेश भी देते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ जरूर लगाएं।
विज्ञापन


बॉक्स
सेक्टर- 46 के मकान नंबर- 285 में रहने वाली आशा मौंगा ने बताया कि यहां आम के पेड़ पर बाहरमासी आम लगते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में आम का छोटा बूटा लगाया था। देखते ही देखते यह बड़ा होता चला गया और वर्ष 1996 से इस पेड़ पर आम लगने लगे। दिसंबर माह तक इस पेड़ पर कई आम लगे हुए थे। जनवरी में कुछ आम ही इस पेड़ पर दिखाई दे रहे हैं। आशा मौंगा ने बताया कि इस पेड़ पर इतने आम लगते हैं कि पूरे मोहल्ले के लोग इसे खाते हैं। पूरा परिवार इस पेड़ की देखभाल में जुटा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed