फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आईएएस की बेटी से छेड़खानी के आरोप में हरियाणा भाजपाध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

आईएएस की बेटी से छेड़खानी के आरोप में हरियाणा भाजपाध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
आईएएस की बेटी से छेड़खानी के आरोप में हरियाणा भाजपाध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार
आईएएस की बेटी से छेड़खानी के आरोप में हरियाणा भाजपाध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा कैडर के एक सीनियर आईएएस की 24 वर्षीय बेटी का पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। सेक्टर -26 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी (छेड़छाड़), 341 (रास्ता रोकने की कोशिश) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की (एचआर-23 जी 1008) सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। जमानती धारा जुड़े होने के कारण दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे थाने से ही जमानत दे दी गई। आरोपी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस के कंट्रोल रूम में पीड़िता ने सूचना दी कि दो युवक सेक्टर सात से उसका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पीसीआर वैन ने चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड के पास से आरोपियों को दबोच लिया। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को तीन बार ओवरटेक करने की कोशिश की। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को सेक्टर 26 पुलिस थाने ले गई। युवती भी रात में थाने पहुंची। उसने अपने भाई को भी थाने बुलाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पी रखी थी शराब
डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया। उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
दोनों आरोपी एलएलबी के स्टूडेंट्स
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी के स्टूडेंट्स हैं। विकास बराला थर्ड ईयर और आशीष फाइव ईयर ला का स्टूडेंट है। पुलिस के मुताबिक आशीष शुक्रवार को विकास से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा था।
पीड़िता ने फेसबुक पर बयां की घटना
पीड़ित युवती ने शनिवार दोपहर दो बजे फेसबुक पर पूरे घटनाक्रम को अपडेट किया। उसके मुताबिक वह रात करीब 12 बजे सेक्टर- 7 पेट्रोल पंप के पास अपनी कार में निकली। उसी दौरान सफेद रंग की टाटा सफारी उसकी कार के पीछे लग गई। सेक्टर 26 के पास कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हुए। उसके बाद सेंट जोंस ट्रैफिक लाइट के पास भी ओवरटेक करने की कोशिश की। हाउसिंग बोर्ड पर पहुंचकर आखिरकार दोनों आरोपियों ने कार रुकवा ली। युवती ने साहस दिखाते हुए गाड़ी लॉक कर पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान एक युवक कार से उतरकर युवती के कार के पास पहुंचा। युवती के मुताबिक आरोपियों ने उसके कार के दरवाजे को भी खोलने की कोशिश की लेकिन इसी बीच पुलिस आ गई और करीब 12.45 बजे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आगे लिखा है कि समय पर पुलिस न पहुंचती तो दोनों आरोपी उसकी हत्या या रेप भी कर सकते थे।

कोट्स---------
हम भारत के कानून का पूरा सम्मान और न्याय पर विश्वास रखते हैं। कानून द्वारा निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच की जाएगी और कानून अपना काम करेगा।
सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
सुभाष बराला के बेटे का मामला मेरे संज्ञान में आया है। ये भाजपा या सुभाष बराला से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि व्यक्ति विशेष से जुड़ा मामला है और चंडीगढ़ पुलिस बहुत सक्षम है, वह इस मामले में अपना काम कर रही है। पुलिस जांच और न्यायपालिका में हमारा पूर्ण विश्वास है।
- मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा

हरियाणा कैडर के सीनियर आईएएस की बेटी की कार को ओवरटेक कर छेड़खानी की कोशिश
चंडीगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया
आरोपियों को शनिवार थाने से मिली जमानत, आरोपियों ने पी रखी थी शराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed