{"_id":"5980e5764f1c1bed358b457c","slug":"101501619574-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार ट्विटर पर आई चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार ट्विटर पर आई चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार ट्विटर पर आई चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस
आशीष वर्मा
चंडीगढ़। आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस ने ट्विटर पर अपनी पारी शुरू कर दी है। शहर के एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद ने ज्वाइन करते ही एसएसपी/ट्रैफिक यूटी के नाम से आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बनाया। उन्होंने अपने पहले मैसेज में कहा कि सिटी ब्यूटीफुल की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आम पब्लिक के सहयोग से रहने और काम करने के लिहाज से इसे और बेहतर बनाएंगे। उसके बाद लोगों ने उनके मैसेज को टैग कर उनका स्वागत कर चंडीगढ़ की ट्रैफिक समस्याओं से रूबरू कराया। एसएसपी ने भी हर मैसेज बहुत ही संजीदा और जिम्मेदारी से जवाब दिया। अहम बात यह रही कि हर मैसेज का उन्होंने तत्काल जवाब दिया। शहर के निवासी
पंकज जायसवाल ने उन्हें टैग कर पूछा कि उद्योग पथ में लांग रूट की बसों की एंट्री है। इससे सुबह-शाम जाम लगता है। इस पर एसएसपी ने जवाब देते हुए कहा कि सूचना देने के लिए धन्यवाद। इसे जल्द ही दिखाएंगे। कौशल सिंह ने उनसे कहा कि बाहरी राज्यों के वाहनों को बेवजह परेशान किया जाता है। इस पर एसएसपी ने कहा कि इस बारे में और डिटेल भिजवाएं, ताकि कार्रवाई की जा सके। बाद में कौशल सिंह ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दी।
इस पर एसएसपी ने धन्यवाद देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाजसेवी गुरजसजीत सिंह ने उन्हें टैग करते हुए शहरवासियों से कहा कि ट्रैफिक की कोई भी समस्या हो, यहां पर आप बता सकते हैं।
विज्ञापन
मलविंदर पाल सिंह ने एसएसपी ट्रैफिक को टैग करते हुए शिकायत दी कि चंडीगढ़ की डबल डेकर बस का चालक बिना सीट बेल्ट लगाए बस चलाता है। इस पर एसएसपी ट्रैफिक ने जवाब दिया कि वे जल्द ही इसे चेक करवाएंगे।
इसी तरह से कई लोगों ने अन्य सवाल भी पूछे। यह पहली बार है कि जब चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारी ट्विटर पर एक्टिव हुए हैं। इससे पहले अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था कि आसपास राज्यों की पुलिस ट्विटर पर एक्टिव
है तो चंडीगढ़ पुलिस क्यों नहीं। चंडीगढ़ पुलिस के आईजी तेजेंद्र सिंह लूथरा भी ट्विटर पर हैं, लेकिन वह एक्टिव नहीं हैं। पिछले एक साल से उन्होंने ट्विटर पर कोई अपडेट भी नहीं किया है।