{"_id":"59418fff4f1c1b967d8b46b1","slug":"101497468927-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला पुलिस ने दी दबिश, शराब ठेकेदार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला पुलिस ने दी दबिश, शराब ठेकेदार फरार
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला पुलिस ने चंडीगढ़ में दी दबिश, शराब ठेकेदार फरार
शराब तस्करी के खेल में एक्साइज विभाग के अधिकारी भी शामिल
डीसी ने दिए जांच के आदेश, मौर्या डिस्टलर्स एंड बॉटल फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू
विशाल पाठक
चंडीगढ़।
गैरकानूनी ढंग से चंडीगढ़ से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही 800 पेटियां शराब की तस्करी के तार चंडीगढ़ से जुड़े हैं। शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंचकूला पुलिस ने बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित मौर्या डिस्टलर्स एंड बॉटल शराब फैक्टरी पर छापा मारा। जहां से शराब मध्यप्रदेश के लिए रवाना की गई थी। छापामारी की सूचना मिलते ही शराब ठेकेदार फरार हो गया। पंचकूला पुलिस के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया जांच में सामने आया है कि जो शराब की खेप चंडीगढ़ से दिल्ली-मध्यप्रदेश जा रही थी, वह मौर्या डिस्टलर्स एंड बॉटल शराब फैक्टरी में तैयार की गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी कैंटर चालक से शराब ठेकेदार व शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
वहीं, पंचकूला पुलिस की टीम ने बुधवार दोपहर आबकारी एवं कराधान विभाग यूटी आफिस पहुंचकर अधिकारियों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पकड़ी गई 800 अंग्रेजी व स्पेशल शराब की खेप के बारे में अधिकारियों से जानकारी जुटाई गई। पंचकूला पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक व शराब ठेकेदार के बारे में पूछताछ की। वहीं, एक्साइज डिपार्टमेंट से लेबल, पैकिंग और शराब फैक्टरी से जुड़े कई अहम दस्तावेज व अन्य जानकारी जुटाई। ईटीओ रमेश भटेजा ने बताया कि मौर्या डिस्टलर्स के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है।
एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारी भी इस खेल में शामिल
सूत्रों की मानें तो इस शराब माफिया के खेल में आबकारी एवं कराधान विभाग के भी कुछ अधिकारी भी शामिल थे। इस मामले में डीसी कम एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी ने संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया जल्द ही कुछ कर्मचारियों पर शराब तस्करी से जुड़े होने के चलते गाज गिरनी तय है। इस मामले में एरिया ईटीओ और विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के भी नाम सामने आ रहे है। जिनकी शह पर शराब तस्करी की जा रही थी। जिसे पंचकूला पुलिस ने नाकाम साबित कर दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
पंचकूला पुलिस ने बीते सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित रामगढ़ बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 800 पेटी अंग्रेजी शराब की पकड़ी थी। यह शराब बिना परमिट, लाइसेंस व दस्तावेज चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए मध्यप्रदेश के लिए जा रही थी। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में कैंटर चालक, शराब ठेकेदार व मालिक के खिलाफ आईपीसी व एक्साइज एक्ट के तहत 336, 420, 473, 467, 468, 471, 61-1-14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।