{"_id":"6aece27bf088290fdc026bea","slug":"100-canteens-to-be-started-at-bus-stands-tehsils-dc-and-mc-offices-cheema-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1168680-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंडों, तहसीलों, डीसी और एमसी कार्यालयों में 100 कैंटीन की जाएंगी शुरू : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंडों, तहसीलों, डीसी और एमसी कार्यालयों में 100 कैंटीन की जाएंगी शुरू : चीमा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य के प्रमुख सार्वजनिक संस्थानों में 100 कैंटीन शुरू करेगी। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने यह जानकारी दी है। इन कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह करेंगे।
इनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना है। साथ ही आम नागरिकों को सस्ता, स्वच्छ और घर जैसा भोजन उपलब्ध कराना है। ये कैंटीन पंजाब रोडवेज के बस स्टैंडों, तहसीलों, डीसी और एमसी कार्यालयों में स्थापित होंगी। इनमें विभागीय मुख्यालय भी शामिल हैं।
सरकार इन कैंटीन के लिए मुफ्त जगह, बिजली, पानी, रसोई का सामान और बर्तन उपलब्ध करवाएगी। स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को पेशेवर रसोई एवं कैंटीन प्रबंधन प्रशिक्षण मिलेगा। यह प्रशिक्षण 7 से 10 दिन का होगा और जिला स्तर के होटल प्रबंधन कॉलेजों के सहयोग से दिया जाएगा।