फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10 mobile towers, cut the connection, without, permission, running, panchkula, hud,

बिना अनुमति के चल रहे 10 टावरों के काटे कनेक्शन

Sat, 13 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
   10 mobile towers, cut the connection, without, permission, running, panchkula, hud,
टावरों के काटे कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम और हुडा की संयुक्त टीम ने मोबाइल टॉवर लगाने वाली कंपनियों के खिलाफ मुहिम छेड़ी दी है। मोबाइल टावरों पर कार्रवाई करते हुए दोनों ही विभागों ने बिना अनुमति के लगाए गए 10 टावरों के कनेक्शन काट दिए और कंपनियों को नोटिस भेज दिया है। शुक्रवार को मोबाइल टावर पर कार्रवाई करने के लिए हुडा और निगम के अधिकारी अपने साथ विभाग के इंजीनियर और अन्य टेक्निकल स्टाफ लेकर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


पंचकूला में नगर निगम और हुडा को काफी समय से शहर में लगे अवैध एवं मोबाइल टावरों के बारे में शिकायत मिल रही थी। कुछ मोबाइल कंपनियों ने मोबाइल टावरों को शहर के अगल अलग हिस्सों में लगाया है। पंचकूला के निगम और हुडा के अधिकारियों ने बताया कि टावर लगाने वाली कंपनियों के पास इसकी अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन


इसी वजह से शुक्रवार को निगम के कमिश्नर ललित सिवाच और हुडा के ईओ मनीष लोहान ने कर्मचारियों के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मोबाइल टावरों को चलाने वालों से अनुमति दिखाने के लिए कहा गया तो कोई अनुमति नहीं दिखा सका। निगम अधिकारियों का कहना है कि इन मोबाइल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, जैसे ही दूसरी कंपनी के मोबाइल टावर लगाने वालों को जानकारी मिली तो उन्होंने वाहनों पर लगे इन मोबाइल टावरों को वहां से खिसकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में कई जगह कंपनियों ने अपने टॉवर सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिए गए थे। जिनके किसी भी तेज तूफान में गिरने से हादसों का भय बना रहा है। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत की थी। 

राकेश अग्रवाल, निवासी सेक्टर-12  पंचकूला 

मोबाइल टावर हटाने के दिशा में नगर निगम और हुडा का यह प्रयास सराहनीय है। विभाग को अवैध रुप से रेजीडेंसियल एरिया में लगे मोबाइल टावरों को भी हटवाना चाहिए। 
सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16 पंचकूला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed