Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10 mini buses started for the convenience of the residents, the Speaker gave the green signal

शहरवासियों की सुविधा के लिए 10 मिनी बसें शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 18 Jun 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
10 mini buses started for the convenience of the residents, the Speaker gave the green signal
पंचकूला। जिलावासियों को सस्ती, सुगम व बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की 10 मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुरू में ये बसें पांच रूटों पर यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेंगी। यह बसें चंडीकोटला से चंडीगढ़ सेक्टर-17, जलौली से सकेतड़ी, सिंहपुरा से चंडीगढ़ सेक्टर-17, सिंहपुरा से सकेतड़ी और कालका से सकेतड़ी के बीच दौड़ेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह बसें इन मार्गों में पड़ने वाले सभी बस स्टाफ से सवारियों को लेकर उन्हें गंतव्य पर पहुंचाएंगी। शुरुआत में ऐसे रूट को चुना गया है जहां बसों की सुविधा नहीं थी या बहुत कम थी। इस लोकल बस सेवा की शुरुआत होने से ऐसे सभी मार्गों पर यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये बसें विभिन्न सेक्टरों से होती हुई रेलवे स्टेशन को भी कवर करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक विनेश कुमार, ट्राफिक मैनेजर व्योम शर्मा, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, जिला महासचिव परमजीत कौर, पार्षद जय कौशिक, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद नरेंद्र लुबाना, बरवाला के मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, पार्षद सुनित सिंगला, नगर निगम कार्यकारी अभियंता संजीव गोयल व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो चालक करते हैं ओवर चार्ज
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक से कहा है कि जीरकपुर से पंचकूला तक रात्रि बस सेवा शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिल्ली की ओर से आने वाली बसें पंचकूला न आकर जीरकपुर से होती हुई सीधी चंडीगढ़ निकलती हैं, जिस कारण यात्रियों को जीरकपुर ही उतरना पड़ता है। यह देखने में आया है कि रात्रि के समय जीरकपुर से पंचकूला आने वाले यात्रियों से ऑटो रिक्शा द्वारा ओवर चार्जिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शीघ्र ही जीरकपुर से पंचकूला के लिए रात्रि बस सेवा शुरू की जाएगी।
किलोमीटर के हिसाब से देना होगा किराया
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बस सुविधा के लिए यात्रियों को किलोमीटर के हिसाब से कम से कम किराया देना होगा। पांच किलोमीटर के लिए पांच रुपये, 10 किलोमीटर के लिए 10 रुपये और 15 या 15 से अधिक किलोमीटर की यात्रा के लिए 15 रुपये लिए जाएंगे। वर्तमान में रात 9 बजे तक बसों की व्यवस्था की गई है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर समय में परिवर्तन कर देर रात्रि तक भी किया जा सकता है।

बारिश से स्टैंड बना तालाब, पानी निकालते दिखे कर्मचारी
स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा रहे पंचकूला के बस स्टैंड का बुरा हाल है। बरसात होने पर बस स्टैंड परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। इस दृश्य को आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल समेत शहरवासियों ने देखा। जिस वह मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे ज्ञानचंद गुप्ता तो रोडवेज के कर्मचारी पानी को निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed