{"_id":"682b91d02a2084804f04477a","slug":"10-machines-two-compressors-and-a-car-recovered-in-a-fraud-case-of-rs-35-lakh-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122831-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 35 लाख की धोखाधड़ी मामले में 10 मशीन, दो कंप्रेशर समेत होंडा अमेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 35 लाख की धोखाधड़ी मामले में 10 मशीन, दो कंप्रेशर समेत होंडा अमेज बरामद
Tue, 20 May 2025 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 20 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
आरोपी तीन दिन के रिमांड पर, पूछताछ के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 35 लाख 11 हजार की धोखाधड़ी मामले में सुमन और उसके पति अनिल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी दंपती से 10 लेंथ मशीन, दो कंप्रेशर और एक होंडा अमेज कार बरामद की है, जिसमें एक लेंथ मशीन की कीमत करीब 1.5 लाख और एक कंप्रेशर की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। दंपती ने इस मामले में एक अन्य आरोपी के संलिप्त होने का भी खुलासा किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से सुमन और अनिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी सुमन और उसके पति अनिल सुई धागा नाम से एक फर्म चलाते थे, जिसकी मालकिन सुमन थी। इस कारोबार को नियमित रूप से आगे बढ़ाने के लिए दोनों ने अपने बिजनेस पार्टनर विजय कुमार से करीब 35 लाख 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में अनिल और उसकी पत्नी सुमन को बठिंडा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को आर्थिक अपराध शाखा ने अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया था।
कोट
पुलिस रिमांड में आरोपी दंपती से 10 मशीन, दो कंप्रेशर और होंडा अमेज कार बरामद की है। साथ ही एक अन्य आरोपी का भी खुलासा हुआ है, जिसकी तलाश कर रहे हैं। - कमलजीत, जांच अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा पंचकूला