फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.50 lakh 'freeship cards' issued to SC students so far - Verka

एससी विद्यार्थियों को अब तक 1.50 लाख ‘फ्रीशिप कार्ड’ जारी किए - वेरका

Fri, 05 Nov 2021 10:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
1.50 lakh 'freeship cards' issued to SC students so far - Verka
पंजाब के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने शुक्रवार को बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के तहत अब तक 1.50 लाख विद्यार्थियों को ‘फ्रीशिप कार्ड’ जारी कर दिए गए हैं और इस स्कीम के तहत आगे और विद्यार्थियों के आवेदन करने के लिए पोर्टल खुला रखा जा रहा है।
विज्ञापन

डा. वेरका ने बताया कि एससी विद्यार्थियों की दाखिले संबंधी मुश्किलों को दूर करने के लिए ‘फ्रीशिप कार्ड’ स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों के कार्ड बनने के बाद वह पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के तहत किसी भी शैक्षिक संस्थानों में दाखिले के लिए योग्य हो जाते हैं। इससे पहले पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दाखिले के लिए कई तरह की मुश्किलें पेश आती थीं।
विज्ञापन

डा. वेरका के अनुसार इस विलक्षण स्कीम से विद्यार्थियों को पेश कठिनाइयों का काफी हद तक निपटारा हो गया है। इस दौरान डा. वेरका की हिदायतों पर सामाजिक न्याय विभाग ने अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप (2021 -22) के लिए डा. आंबेडकर स्कालरशिप पोर्टल भी खोल दिया है। शैक्षिक अदारों को अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणी के योग्य विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप केस तैयार करके 30 नवंबर तक डा. आंबेडकर स्कालरशिप पोर्टल पर भेजने के लिए कहा गया है। आवेदन मंजूर करने वाली अथारिटी 10 दिसंबर तक यह प्रस्ताव स्वीकृति अथारिटी को भेजेगी, जिसके लिए यह प्रस्ताव कल्याण विभाग को ऑनलाइन भेजने के लिए तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed