फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Zila Parishad meeting on the 27th; several issues to be discussed.

Palwal News: जिला परिषद की बैठक 27 को, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad meeting on the 27th; several issues to be discussed.
पलवल। जिला परिषद की सदन की बैठक 27 जुलाई को लघु सचिवालय स्थित जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन मौजूदगी में की जाएगी, जबकि विभिन्न विकास कार्यों और वित्तीय विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बैठक को लेकर स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पलवल विधायक एवं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया और सभी जिला परिषद सदस्यों को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन


बैठक का मुख्य मुद्दा पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि, जिला परिषद के बजट वितरण पर विचार-विमर्श और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों के आधार पर जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की आगामी रूपरेखा तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed