{"_id":"670ab991fc35e8428404a06c","slug":"youths-attacked-with-weapons-a-student-coming-home-from-college-palwal-news-c-24-1-fb11002-109116-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कॉलेज से घर आ रहे छात्र पर युवकों ने हथियारों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कॉलेज से घर आ रहे छात्र पर युवकों ने हथियारों से किया हमला
Sat, 12 Oct 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे स्थित मुंडकटी थाना अंतर्गत क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीटेक छात्र का रास्ता रोककर बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियार से मारपीट कर गंभीर से घायल कर लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर चार नामजद सहित 15 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव औरंगाबाद निवासी यशवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के निकट स्थित एक निजी कॉलेज से बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है। 7 अक्टूबर को वह कॉलेज में कक्षा लेने के बाद वह करीब ढाई बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकला। उसी दौरान 7-8 बाइक पर सवार होकर करीब 14-15 युवक आए और उन्होंने उसकी बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अपनी बाइक को कॉलेज की तरफ वापस ले गया लेकिन आरोपी युवकों ने उसकी बाइक को गांव बामनीखेडा के निकट बसंत ढाबा के पास रोक लिया। उसके रुकते ही आरोपी युवकों ने हाथों में लिए लाठी-डंडों, तेजधार हथियार व देसी कट्टा से हमला कर दिया।
आरोपी युवक उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसके पर्स और फोन को तोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर गांव भवाना निवासी अंकित, गांव टीकरी गुर्जर निवासी यश व सुमित सहित पलवल निवासी मोहित के अलावा 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द पुलिस की टीम आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।