{"_id":"69fcf0c488137ab99802ea1a","slug":"youth-should-take-advantage-of-pm-internship-scheme-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111879-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाएं युवा : मुकेश भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाएं युवा : मुकेश भारती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका । शहर के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश भारती ने क्षेत्र के युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में कार्य का अनुभव प्रदान कर उनके कौशल और रोजगार क्षमता को मजबूत बनाने का काम करेगी।
भारती ने बताया कि योजना के तहत चयनित युवाओं को एक वर्ष तक हर महीने 9 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा इंटर्नशिप जॉइन करने पर 6 हजार रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि भी प्रदान की जाती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है तथा आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदनकर्ता नौकरी या नियमित पढ़ाई में नहीं होना चाहिए, हालांकि ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा पात्र रहेंगे। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जल्द पंजीकरण करें।