फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth should stay away from drugs and acquire skills: Minister

नशे से दूर रहकर कौशल अपनाएं युवा : मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and acquire skills: Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिले में शनिवार को नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसके लिए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और तकनीकी रूप से सक्षम बनना होगा।

कार्यक्रम में युवाओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल पूछे। मंत्री ने कहा कि बदलते दौर में युवाओं को नई तकनीकों के अनुरूप कौशल विकसित करना चाहिए। प्रदेश की आईटीआई में एआई लैब विकसित करने और पलवल में एआई एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवाओं से सीधा संवाद करने के लिए हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत बडोली, हसनपुर, हथीन, होडल, पलवल और पृथला में नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed