फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth shot in both legs at petrol pump

पेट्रोल पंप पर युवक के दोनों पैरों में मारी गोली

Fri, 18 Jun 2021 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in both legs at petrol pump
होडल। शहर के गांव गढ़ी स्थित बाबा लाल दास फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार करीब 12 बदमाशों ने फायरिंग कर सेल्समैन के साथ मारपीट की। बचाव के लिए आए पंप मालिक के भतीजे के दोनों पैर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराकर फरार हो गए। तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पंप मालिक महावीर की शिकायत पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

राविया पटटी निवासी महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गढ़ी रोड स्थित जय बाबा लालदास के नाम से उनका पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह और उनका भतीजा आकाश, धर्मेंद्र और मोहन सिह सेल्समैन पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश सेल्समैन मोहन और धर्मेंद्र से झगड़ने लगे। उनके भतीजे आकाश ने दोनों बदमाशों को समझा बुझाकर भेज दिया। कुछ देर बाद ही दोनों बदमाश सहित करीब 12 लोग साथियों के साथ बाइकों से पेट्रोल पंप पहुंचे और आते ही आकाश के दोनों पैरों में गोली मार दी। आरोपियों ने उनके साथ और सेल्समैन के साथ भी मारपीट की। इसके बाद केबिन और मशीन पर गोलियां चलाईं। आरोपी ऑफिस में रखे लगभग 20-30 हजार रुपये के अलावा आकाश की जेब से 10 हजार रुपये व चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed