फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth shot dead, one injured

युवक की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

Thu, 26 May 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead, one injured
होडल। गांव गोपालगढ़ में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद गांव गोपालगढ़ में तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए पुलिस गांव में तैनात है। वारदात स्थल मुंडकटी पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। वारदात को अंजाम देने का कारण दो दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी खेमचंद ने बताया कि गांव औरंगाबाद गोपालगढ़ निवासी नरेंद्र पुत्र भारत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका भाई सुमित उर्फ कल्लू और उसके पिता भारत खेतों पर काम कर रहे थे तभी ललित का फोन उसके भाई सुमित के पास आया और वह उसके साथ गाली गलौच करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। करीब 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तो पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अब कोई बात हो तो उनके पास कॉल कर देना। 112 नंबर की पुलिस के जाने के करीब 20 मिनट बाद ललित अपने साथियों सुमित पुत्र ताराचंद व सुंदर के साथ बाइक से आया। तीनों के हाथ में देशी कट्टा था। उन्होंने आते ही उसके भाई सुमित को गोली मार दी। उसके बाद तीनों उसकी भी हत्या करने के लिए उसके पीछे भागे। वह उनसे बचकर अपने पिता भारत के पास गया तो देखा कि उसके पिता लहूलुहान हालत में थे। उन्होंने उसके पिता को भी गोली मार दी थी। आरोपी गोली मारने के बाद भाग गए। किसी तरह से वह वह अपने भाई और पिता को घायल हालत में सरकारी अस्पताल में लेकर आया जहां उसके भाई सुमित उर्फ कल्लू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उसके पिता की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ललित ने अगस्त 2015 को गांव औरंगाबाद गोपालगढ निवासी जुगनी उर्फ जोगेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि दो तीन दिन पहले ही इनका आपस में विवाद हुआ था। उसे लेकर ही यह हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि कोई अन्य वारदात न हो। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि शांति बनाए रखें, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
-रत्नदीप बाली, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed