{"_id":"66c4d562ae5692907909c73f","slug":"youth-riding-scooter-dies-due-to-collision-with-trolley-palwal-news-c-24-1-snoi1004-108072-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्राला की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्राला की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
Tue, 20 Aug 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रक्षाबंधन पर अपने घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक की ट्राला की टक्कर से मौत हो गई। हादसा केजीपी एक्सप्रेस वे पर पेलक इंटरचेंज के समीप हुआ। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चालक की पहचान नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार यूपी के जिला कासगंज स्थित रोशन नगर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि कासगंज के डुडवारा गांव निवासी उसका साला विकास गुरुग्राम में नौकरी करता था। 19 अगस्त सोमवार को विकास स्कूटी पर सवार गुरुग्राम से कासगंज अपने घर जा रहा था। केजीपी एक्सप्रेस वे पर किठवाड़ी रोड के समीप तेज रफ्तार ट्राला ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।