{"_id":"611e5ab48ebc3e79fd4516b5","slug":"youth-injured-in-assault-dies-palwal-news-noi5999291184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद घायल हुए युवक की मौत ,हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद घायल हुए युवक की मौत ,हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। समीपवर्ती गांव आलीमेव में 16 अगस्त को हुई मारपीट से घायल युवक की मौत हो गई। बहीन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नौ नामजद एवं चार पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी जोगेंदर सिंह ने बताया कि मृतक जाहिद (31) के भाई मुकीम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके भाई के साथ 16 अगस्त को अरु उर्फ आरिफ, राहुल, सलीम, हाफिज, मोमिन, अजरू, जावेद एवं चार पांच अन्य ने मिलकर मारपीट की थी। इसमें जाहिद को चोटें आईं थीं। जिसका इलाज चल रहा था। 18 अगस्त को जाहिद की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मुकीम का आरोप है कि मारपीट की चोटों से ही जाहिद की मौत हुई है। इस आधार पर बहीन थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मुकीम ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने साथियों के साथ बांधे हुए बाइक चोर को देखने गए थे। इस बीच आरोपियों ने उसके साथ एवं साथियों के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में जाहिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया और दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक नामजद आरोपियों में से एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नही आया है।