फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man strangled to death due to illicit relations

Palwal News: अवैध संबंधों के कारण युवक की गला दबाकर हत्या

Sat, 09 Mar 2024 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death due to illicit relations
हाथरस के ध्यानार्थ
विज्ञापन

09पीएएलपी3- मृतक धर्मबीर का फाइल फोटो।
बॉक्स में बंदकर शव फेंका, पति-पत्नी सहित तीन पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अवैध संबंधों को लेकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति-पत्नी सहित तीन लोगों पर लगा है। वह आरोपी पति-पत्नी का खर्च उठाता था। घर खर्च देना बंद किया तो उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए लोहे के बॉक्स में रखा और गांव फिरोजपुर के समीप फेंक दिया। युवक का शव करीब 10 दिन पहले बरामद हुआ था। शव की पहचान न होने पर अंतिम संस्कार कर दिया। अब मृतक की पहचान होने तथा आरोपी पति-पत्नी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ हत्या और हत्या के सबूत मिटाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार, गांव आलूका निवासी धर्मबीर पिछले सात-आठ साल से पलवल के बॉस मोहल्ला में रहता था। वह जेसीबी मशीन चलाने का काम करता था। उसके पड़ोस में ही यूपी के जिला हाथरस के रतभानपुर निवासी रविंद्र, उसकी पत्नी क्रांति व चंद्रभान भी रहते थे। शिकायत में कहा गया कि पिछले सात-आठ दिन से धर्मबीर की कोई खबर नहीं लग रही थी। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि फिरोजपुर गांव के पास एक व्यक्ति का शव सदर थाना पुलिस ने बरामद किया था। उन्होंने सदर थाना में जाकर पुलिस से संपर्क किया और शव के फोटो देखे तो वह उसके भाई धर्मबीर की ही थी। पुलिस ने बताया कि शव फिरोजपुर गांव से जनौली की तरफ जाने वाले रास्ते के समीप मिला था। पास ही लोहे का एक बॉक्स भी बरामद हुआ। उन्हें शक है कि रविंद्र, क्रांति व चंद्रभान ने ही धर्मवीर की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। चंद्रभान फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
विज्ञापन

खर्च देना बंद किया तो कर दी हत्या
इंस्पेक्टर मलखान सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि धर्मवीर रविंद्र के साथ रहता था। रविंद्र बीमारी से पीड़ित है और सड़क दुर्घटना में हाथ भी टूटा हुआ है। घर चलाने और काम करने की हालत में नहीं है। धर्मबीर अपनी कमाई का हिस्सा रविंद्र और उसकी पत्नी क्रांति को देता था। इसी बीच क्रांति व धर्मबीर का प्रेम-प्रसंग भी चलता रहा। करीब छह महीने पहले धर्मबीर गांव बघौला जाकर रहने लगा और वहीं काम करने लगा। अपनी कमाई का हिस्सा भी उसने रविंद्र और उसकी पत्नी क्रांति को देना बंद कर दिया। खर्चा के लिए रुपये नहीं देने से रविंद्र और क्रांति दोनों धर्मबीर से नाराज थे। बीती 26 फरवरी को धर्मबीर रविंद्र के घर आया और शराब पी। इस दौरान रविंद्र ने पड़ोस में रहने वाले चंद्रभान को भी बुला लिया। नशा होने पर रविंद्र, क्रांति और चंद्रभान ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव को लोहे के बाॅक्स में रखा और किराये पर एक छोटा हाथी गाड़ी लेकर फिरोजपुर ले गए। फिरोजपुर से अलावलपुर-जनौली की तरफ जाने वाले रास्ते पर बॉक्स से निकालकर शव को बाहर फेंक दिया। पुलिस को बीती 27 फरवरी को शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed