फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man shot dead in Palwal

Palwal: गांव चांदहट में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर उतारा मौत के घाट

Sat, 10 Aug 2024 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 Aug 2024 01:15 PM IST
सार

पलवल के गांव चांदहट में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को पहले फोन कर घर से बुलाया और फिर उसके सिर में दो गोली मारी।

विज्ञापन
Young man shot dead in Palwal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव चांदहट में कहासुनी की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही छह नामजद युवकों पर लगा है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले बहस होने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात को फोन कर युवक को बुलाया और मारपीट कर सिर में गोली मार दी। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के अनुसार, गांव चांदहट निवासी सुरेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसका चचेरा भाई मेहरचंद सैर के लिए जा रहा था। उसने फोन कर बताया कि श्मशान घाट वाले रास्ते पर उसका बेटा दीपक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि दीपक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। दीपक के सिर पर गोली के चार घाव दिखाई दिए।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया कि गांव निवासी विनोद, दीपक, ब्रह्मपाल, प्रेमपाल, अज्जू, राहुल उर्फ भोला ने फोन कर बुलाया था। शुक्रवार रात को करीब 12 बजे दीपक घर से निकला था। आरोप है कि कुछ दिन पहले उक्त आरोपियों ने उसके बेटे दीपक के साथ कहासुनी होने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसे पूरा यकीन है कि उक्त आरोपियों ने उसके बेटे दीपक को षडयंत्र के तहत घर से बुलाकर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले बेटी ने लिया था जन्म
परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले दीपक की शादी हुई थी। शादी के बाद दीपक की पत्नी ने करीब एक माह पहले बेटी को जन्म दिया। अभी हाल ही में बेटी का नामकरण संस्कार किया गया। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, परंतु यह खुशियां मातम में बदल गईं। दीपक की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे है। दीपक का एक छोटा भाई है तथा पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed