फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man shot dead after calling him on the pretext of eating ice cream

Palwal News: आइसक्रीम खाने के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 20 Aug 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 20 Aug 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead after calling him on the pretext of eating ice cream
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। आइसक्रीम खाने के बहाने घर से बुलाकर 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक के तीन दोस्तों पर ही लगा है। वारदात सोमवार देर रात की है। अभी तक पुलिस हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि युवक घर में बहन से राखी बंधवाकर निकला था। उसकी शादी दिसंबर में होना तय थी। मंगलवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार शहर के सल्लागढ़ निवासी सुनील ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे सल्लागढ़ के ही निवासी किशोर उर्फ आशीष, प्रदीप व लोकेश का उसके भाई सुरेंद्र के पास फोन आया। उन्होंने सुरेंद्र से आइसक्रीम खाने के लिए रसूलपुर चौक चलने के लिए कहा। तीनों के साथ सुरेंद्र रसूलपुर चौक पर चला गया। कुछ देर बाद किशोर का फोन आया कि रसूलपुर चौक पर लोकेश ने सुरेंद्र को गोली मार दी। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि सुरेंद्र के सीने में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर लोकेश, किशोर उर्फ आशीष, प्रदीप के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र का किसी बात को लोकेश से झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर माह में होनी थी शादी, छाया मातम
जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र प्राइवेट नौकरी करता था। वे दो भाई थे। बड़ा भाई शादीशुदा है, जबकि सुरेंद्र का रिश्ता उत्तर प्रदेश में हुआ था। आगामी 14 दिसंबर को उसकी शादी होनी तय हुई थी, जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। देर शाम को बहन राखी बांधने आई थी। बहन से राखी बंधवाई ही थी कि दोस्तों का फोन आ गया। अपनी बहन से कुछ देर में वापस आने की बात कहकर सुरेंद्र गया था, परंतु उसे क्या पता था कि परिवार के साथ उसके ये आखिरी पल है। सुरेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed