{"_id":"64da665f19dee7eba909a3e4","slug":"young-man-hit-by-train-while-crossing-railway-track-dies-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1704-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
Mon, 14 Aug 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार बहनों का इकलौता भाई था, जीआरपी ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 18 वर्षीय युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुप्ता गंज बाजार निवासी शिवा के रूप में हुई। शिवा चार बहनों का अकेला भाई था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
जीआरपी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि पलवल रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। युवक पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान गुप्ता गंज बाजार निवासी शिवा के रूप में हुई। पहचान होने पर जीआरपी ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि शिवा चार बहनों का अकेला भाई था। शिवा की मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।