{"_id":"6820da04d3fe871bb2053dcd","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-case-filed-against-named-accused-on-the-basis-of-suicide-note-palwal-news-c-24-1-as11003-114427-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड नोट के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड नोट के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस
विज्ञापन
परिजनों ने गोली मारकर हत्या करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कस्वा हसनपुर थाना अंतर्गत गांव माहौली में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ युवक का शव मिला। मृतक के सिर में गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव के पास से सुसाइड नोट के अलावा देसी पिस्टल व बाइक बरामद करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने गांव निवासी व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव निवासी नामजद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
दरअसल, गांव माहौली में रविवार की सुबह गांव के मंदिर पर बाइक के पास खून से लथपथ 27 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने हत्या कर शव डालने का अंदेशा जताया। पुलिस ने शव के पास से देसी पिस्टल के अलावा मृतक का मोबाइल फोन सहित सुसाइड नोट बरामद किया।
हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि गांव निवासी जयदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की सुबह गांव में शोर मचा हुआ था कि वेद के मंदिर पर बाइक के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में मुझे जानकारी मिली कि घटना स्थल पर मेरे भाई कालू उर्फ भविष्य का शव पड़ा हुआ है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसका भाई परिवार से अलग हो गया था और वह गांव निवासी राजेन्द्र के संपर्क में था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक की बाइक के अलावा मोबाइल फोन देसी कट्टा सहित एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक के भाई की शिकायत पर गांव निवासी राजेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -