फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Yoga Day will be celebrated at 50 places in the district

जिले में 50 स्थानों पर मनाया जाएगा योग दिवस

Wed, 16 Jun 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Yoga Day will be celebrated at 50 places in the district
पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले में 50 स्थानों पर सुबह 7 से 7:45 बजे तक मनाया जाएगा। प्रत्येक जगह पर अधिकतम 50 लोग ही हिस्सा ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने योग दिवस मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। योगाभ्यास शुक्रवार से सभी स्थानों पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की परिस्थितियों के मद्देनजर सभी लोग एक-दूसरे से उचित दूरी, मास्क सहित अन्य सभी नियमों का पालन करेंगे। योग करने के लिए व्यायामशालाओं, स्टेडियमों और स्कूलों को चिन्हित किया गया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि सभी स्थानों पर योग करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी पलवल ने प्रशिक्षित पीटीआई और अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी है। योग कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ, योग भारती, भारत स्वाभिमान समिति, पतंजलि योग समिति (महिला शाखा) एवं रेडक्रास सोसाइटी पलवल को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed