{"_id":"5e1f6df58ebc3e4b23733193","slug":"work-with-ngt-s-guideline-dc-palwal-news-noi4859649100","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण के लिए एनजीटी की गाइड लाइन पर करें कार्य: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण के लिए एनजीटी की गाइड लाइन पर करें कार्य: उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए एनजीटी की गाइडलाइन के अनुरूप 18 बिंदुओं के चार्टर पर सभी हितधारकों को काम करना पड़ेगा। सरकार के निर्देशानुसार भी यह प्राथमिकता का कार्य है। इस विषय को लेकर समय-समय पर सरकार की ओर से निर्देश भी मिल रहे हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं रहनी चाहिए। यह सख्त निर्देश एनजीटी के दिशा निर्देशों की अनुपालना पर बुधवार को लघु सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में उपायुक्त नरेश नरवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया।
उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से सोलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बॉयो मैडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उनका पूरी तरह पालन किया जाये। नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को प्रभावी तरीके से करने के लिए जो आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनकी अनुपालना रिपोर्ट अवश्य भेजें। उन्होंने कहा जिन बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया है, उन पर अमल कर निरंतर समीक्षा की जाए। बैठक में उपायुक्त ने स्कूलों में भी साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने व खेल कूद गतिविधियों को विशेष तौर पर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। इस बैठक में प्रशासनिक व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।