फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women started preparations for Holika Dahan puja

Palwal News: होलिका दहन पूजन के लिए महिलाओं ने शुरू की तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women started preparations for Holika Dahan puja
घरों में बनने लगी गोबर की बुरकलियां, होलिका दहन पर होगी पूजा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे ही बृज क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होली मंगल मिलन समारोह आयोजित होने लगे हैं। वहीं, होलिका दहन के लिए घरों में महिलाएं गोबर की बुरकलियां बना रही हैं। बाजारों में भी त्योहार को लेकर खासी रौनक देखी जा रही है। बृज क्षेत्र में होलिका में बुरकलियों का खासा महत्व है। लोग इसकी पूजा करते हैं।

बाजार में भी बिकने के लिए बनाई जा रही बुरकलियां
आधुनिकता की दौड़ में अब बुरकलियों का भी व्यवसायीकरण होने लगा है। जहां पहले महिलाएं होलिका दहन के लिए बुरकलियों को बनाने के लिए पशु पालकों के घरों से भैंस या गाय का गोबर लाकर बड़े चाव से बनाती थीं, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में अधिकांश महिलाएं बुरकलियां बनाने के बजाय बाजार से खरीदती हैं। ऐसे में बाजारों में कई स्थानों पर बुरकलियां बिकने के लिए रखी देखी जा सकती हैं। बुरकलियां बेचने वाले 100 से 200 रुपये तक में बुरकलियां बेचते हैं।
विज्ञापन




मैं हर साल गोबर से बुरकलियां तैयार करती हूं व इनका प्रयोग होलिका दहन के दौरान पूजन के लिए करती हूं। इस बार भी मैंने बुरकलियां बनाई हैं व सूखने के लिए रख दी हैं। -ज्योति
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पहले बुरकलियां बनाती थी, लेकिन जब से हम यहां ओमेक्स सिटी पलवल में आकर रहने लगे हैं, तब से बुरकलियां बनाना छोड़ दिया है। अब मैं बाजार से खरीदकर बुरकलियां लाती हूं और उसी से पूजा करती हूं। -सरोज देवी




मैं हर साल दिवाली पर मिट्टी के बने दीपक बेचती हूं व अब होली पर्व के लिए गोबर से बुरकलियां बनाकर बेचती हूं। होली पर पहले इक्का-दुक्का महिलाएं ही बुरकलियां खरीदने आती थीं, लेकिन अब पिछले चार-पांच साल से अच्छी-खासी बुरकलियां बिक जाती हैं। इसलिए मैं एक महीने पहले ही बुरकलियां बनानी शुरू कर देती हूं। -रामबती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed