फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   women safety and development of area is demand of women

महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य व क्षेत्र का विकास चाहती हैं अधिकांश महिलाएं

Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
women safety and development of area is demand of women
महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य व क्षेत्र का विकास चाहती हैं महिलाएं
विज्ञापन

पलवल। विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही मतदाता भी अपने मत का प्रयोग कर अपने क्षेत्र में एक ईमानदार विधायक चुनकर एक अच्छी सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। चुनावों को लेकर हर वर्ग में एक अलग ही उत्साह है , ऐसा ही उत्साह महिला मतदाताओं में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी तक राजनीतिक दलों ने खासकर राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन फिर भी सामने आ रहे चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों में से किसे चुनना है इसे लेकर महिलाएं अब उनके पिछले विकास कार्यो का आंकलन कर रही हैं। इस विधानसभा चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका होगी, क्योंकि जिले के कुल मतदाताओं की संख्या की लगभग आधी मतदाता महिलाएं हैं।

जिले में कुल 6,15,800 वोट हैं। इनमें 2,75,325 महिला मतदाता हैं। पलवल विधानसभा क्षेत्र में 2,26,816 मतदाता हैं। जिनमें 1,03050 महिला मतदाता हैं। होडल विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,79,064 मतदाता हैं। जिनमें 81228 महिला मतदाता हैं। हथीन विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,09920 मतदाता हैं। जिनमें 95047 महिला मतदाता हैं। ये महिलाएं चुनाव में ऐसी सरकार चाहती हैं, जो महिला सुरक्षा, बढ़ती मंहगाई व रोजगार को बढ़ावा दें। चुनावों को लेकर जब महिलाओं से बात की गई तो वे महिला सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित नजर आईं और इसे ही चुनावों में मुद्दा बनाने की बात कही। गत चुनाव में जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 2,15000 के करीब थीं। उस समय महिला मतदाताओं का मत डालने का 55 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed