फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Women empowerment and security awareness cycle yatra reached Palwal

महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा जागृति साइकिल यात्रा पहुंची पलवल

Sat, 27 Nov 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment and security awareness cycle yatra reached Palwal
पलवल। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए चंड़ीगढ़ से शुरू हुई जागृति साइकिल यात्रा शनिवार को पलवल पहुंची। गांव सीकरी के समीप पलवल सीमा में प्रवेश करते ही साइकिल यात्रा में शामिल 16 महिलाओं का फूलमालाओं व बैंड-बाजा के साथ स्वागत किया गया। डीएसपी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं में भजन गाकर यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा सरस्वती महिला कॉलेज व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने बीती 15 नवंबर को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागृति साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। साइकिल रैली में शामिल 16 महिला पुलिस साइ किल सवार हरियाणा के सभी जिलों में लोगों को जागरूक करेंगी। महिलाएं 25 दिनों में 1194 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। शनिवार को साइकिल रैली के पलवल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सुबह सीकरी के समीप पलवल सीमा में प्रवेश करने पर फूलमालाओं व बैंड के माध्यम से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद यात्रा पलवल के सरस्वती महिला महाविद्यालय पहुंची, जहां छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांध दिया। इसके बाद यात्रा पुलिस लाइन स्थित डीएवी स्कूल पहुंची। स्कूल में छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारों, कर्तव्यों व हरियाणा पुलिस की महिला सुरक्षा सेवाएं जैसे दुर्गा शक्ति मोबाइल एप्प, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, आपातकालीन नंबर 112, बाल सहायता नंबर 1098, महिला पुलिस थाना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जागृति यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को विशेष रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। इसके माध्यम से हम उन्हें पुलिस सहित अलग-अलग एजेंसियों की भूमिका के बारे में शिक्षित भी करेंगे, ताकि वे सही जगह पर अपराध की शिकायत कर सकें व महिला विरुद्ध अपराध पर रोक लग सके। कार्यक्रम में एसडीम वैशाली सिंह, डीएसपी शिव अर्चन शर्मा, सरस्वती महिला कॉलेज की प्राचार्या आशा दहिया, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण वर्मा, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड टीम व विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed