फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   women are not getting justice

महिलाओं को नहीं मिल रहा न्याय

Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
women are not getting justice
पलवल। विधवा महिलाएं तीन महीने से पेंशन बनवाने के लिए चक्कर काट रही हैं। जिला उपायुक्त से लेकर सीएम विंडो तथा मुख्यमंत्री के ट्विटर पर भी ये महिलाएं परिवार पहचान पत्र में की गई गलती को सुधरवाने की शिकायत कर चुकी हैं। अमर उजाला में 15 अप्रैल तथा 18 अप्रैल को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इतना ही नहीं इन विधवा महिलाओं की समस्या दूर कराने के लिए अमर उजाला टीम ने अधिकारियों से शिकायत की तथा सीएम विंडो व सीएम के ट्विटर पर भी शिकायत की, लेकिन उसके बाद भी आज तक समाधान नहीं हुआ है। अब विधायक ने संज्ञान लिया है तथा जल्द त्रुटियां दूर कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जब इस संदर्भ में अधिकारियों से विधवा महिलाएं मिलीं तो उन्हें बताया गया कि परिवार पहचान पत्र में हुई गलती को ठीक कर दिया गया है तथा वे सीएससी सेंटर पर जाकर नया परिवार पहचान पत्र डाउनलोड करवाकर निकलवा लें। महिलाएं सीएससी सेंटर पर गईं तथा 100-100 रुपये खर्च कर जब परिवार पहचान पत्र निकलवाया तो उनमें भी गलती यूं ही त्यों हीं मिली। एक भी गलती को ठीक नहीं किया गया। इसके बाद महिलाओं ने फिर से विधायकों को गुहार लगाई है कि उनके परिवार पहचान पत्र में पति को मृत घोषित किया जाए, ताकि उनकी पेंशन बंध सकें।
विज्ञापन

विधायक दीपक मंगला ने कहा कि वे हरियाणा विधानसभा सत्र में थे। उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त पलवल को कह दिया है तथा वे स्वयं इस मामले को देखेंगे। उन्होंने बताया कि विधवा महिलाओं को आ रही दिक्कत को जल्द दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed