फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman shot dead in fight over DJ playing at birthday party

रास न आई डीजे की आवाज: परिवार संग मिलकर पूर्व फौजी ने किया हमला, गोली लगने से महिला की मौत; एक दर्जन घायल

Thu, 14 Dec 2023 05:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से अन्य परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की और घर में खड़ी गाड़ी, बाइक व अन्य सामान को तोड़ दिया। हमले में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman shot dead in fight over DJ playing at birthday party
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल के गांव छज्जूनगर में बच्ची के जन्मदिन की पार्टी में डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। डीजे बजाने के विरोध में पूर्व फौजी ने अपने परिवार सहित हथियार लेकर हमला कर दिया। आरोपी ने मौके पर फायरिंग कर दी, जिससे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई एक महिला की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से अन्य परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की और घर में खड़ी गाड़ी, बाइक व अन्य सामान को तोड़ दिया। हमले में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कराया जा रहा है। चांदहट थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव छज्जूनगर निवासी अजय की एक वर्षीय बेटी दिवांशी का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन को लेकर बुधवार शाम को पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था। जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाया जा रहा था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पूर्व फौजी केशव मौके पर आ गया और डीजे बजाने का विरोध करने लगा। आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद केशव अपने साथ चंद्रपाल, नेत्रपाल, मुकेश, मोनू, मोंटू, दीपक, नरेश, जलदेव, सत्यप्रकाश, मनीष, पृथ्वी, अतुल, जीतू, जगत, राजबीर व अन्य महिलाओं के साथ हाथों में बंदूक, लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड लेकर मौके पर आए और परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मौके पर फायरिंग कर दी, जिससे जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई गांव पृथला निवासी अजय की भुआ सुमरन के सिर में गोली गई। 

इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडों व रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायलों कर दिया। गोली लगने से घायल सुमरन को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हमले में अजय, नमृता, पवन, पूनम, जितेंद्र सहित करीब एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने घर में खड़ी गाड़ी, बाइक व अन्य सामान को भी तोड़ दिया। महिलाओं ने घर अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

पंचायती चुनाव को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व फौजी केशव ने साल 2022 में ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गया। वह अपनी हार का जिम्मेवार अजय के परिवार को मानता है और उसकी से अजय के परिवार के साथ रंजिश रखे हुए था। बुधवार को केशव ने डीजे बजाने पर झगड़ा शुरू कर दिया, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed