फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman killed and hanged for dowry

दहेज के लिए महिला को मारकर फंदे पर लटकाया

Fri, 11 Feb 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman killed and hanged for dowry
होडल। शहर में एक विवाहिता की फंडे पर लटकी हुई लाश मिली। मृतका के परिजनों ने इस मामले में उसके ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

होडल पुलिस को 10 फरवरी की देर शाम को सूचना मिली कि रोहता पट्टी में एक विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटका दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा फंदे पर लटकी मृतका को नीचे उतारकर उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने जब इस बारे में जानकारी ली तो मृतका के भाई असावटा गांव पलवल निवासी राहुल ने उसके ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस में दी शिकायत में राहुल ने बताया कि 13 साल पहले उसकी बहन रेनू की शादी होडल की रोहता पट्टी निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते थे और दहेज के लिये परेशान करते रहे। शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को 4 बजे उनके पास फोन आया कि तुम्हारी बहन रेनू बीमार है। सूचना मिलने के बाद जब वह वहां पहुंचे तो पता चला कि उसकी बहन का गला दबाकर शव फंदे पर लटका दिया गया है। जिससे उसकी मौत हो गई। राहुल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कार न देने की वजह से कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति देवेंद्र ,जेठ मनोज, ससुर भरत सिंह, सास हरदेई, ननद सुनीता और प्रेमलता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed