{"_id":"607335a98ebc3eda727e388a","slug":"woman-jumped-into-canal-with-intent-to-commit-suicide-palwal-news-noi576607588","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी महिला को बचाया
विज्ञापन
पलवल। आत्महत्या के इरादे आगरा कैनाल में कूदी महिला को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। घरेलू कलह से परेशान दो बेटों की मां शनिवार शाम आगरा नहर में कूद गई थी। नहर में कूदती महिला को एक व्यक्ति ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। नहर के पास स्थित अलावलपुर चौकी पुलिस के दो और होमगार्ड का एक जवान तुरंत महिला को बचाने के लिए नहर में कूद गए।
पानी के तेज बहाव में बहती महिला को पुलिस कर्मियों ने साहस दिखाते हुए बाहर निकाला। इस दौरान उनके साथियों ने रस्सा फेंक कर सहारा दिया। रस्सा के सहारे महिला को लेकर तीनों जवान बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों ने सरहाना की।
अलावलपुर पुलिस चौकी प्रभारी टेक सिंह डागर ने बताया कि गांव औरंगाबाद की गीता घरेलू कलह के कारण मायके नूंह जिले के गांव ऑलदौका गई थी। ऑलदौका से वह अपनी ननद की ससुराल गांव अलावलपुर जाते समय शनिवार को आगरा नहर में कूद गई। नहर के किनारे चौकी पर बैठे पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी मिली तो महिला को बचाने के लिए सिपाही सुरेश कुमार, सिपाही अक्षय कुमार और होमगार्ड कमल नहर में कूद गए। चौकी इंचार्ज टेकसिंह डागर, हेड कांस्टेबल गंगाबीर और त्रिलोक ने रस्सी फेंक कर पुलिस कर्मियों को सहारा दिया। तीनों जवान रस्सा के सहारे महिला को पानी से बाहर खींच कर लाएं।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने डूबती महिला की जान बचाने वाले जवानों की पीठ थपथपाई और कहा कि जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया है। पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र और 5 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। लाइफ सेविंग मेडल के लिए बहादुर पुलिस कर्मियों का नाम सरकार को भेजा जाएगा। डीजीपी हरियाणा से प्रशंसा पत्र और दस हजार रुपये दिलवाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।