{"_id":"619932df1dc4b01f656e08d4","slug":"woman-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-palwal-news-noi6169296147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग गोडोता चौक के समीप सड़क पार करते समय एक महिला को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र शीशपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुलाब नगर डेरा बंजारा मेहसाणा फिरोजाबाद निवासी शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 नवंबर की शाम वह अपनी माता शीला देवी के साथ गांव पैंगलतू में अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह दौड़ता चौक के समीप पहुंचे तो सड़क पार करते समय अज्ञात कार चालक ने उनकी माता शीला देवी को टक्कर मार दी। हादसे में शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शीशपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।