फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman attacked with stone and rod for asking for borrowed money, her rib broken

Palwal News: उधार के रुपये मांगने पर पत्थर व रॉड से हमला, महिला की पसली टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked with stone and rod for asking for borrowed money, her rib broken
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव बसंतगढ़ का मामला, दो भाइयों के साथ मिलकर किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के चांदहट थाना क्षेत्र के गांव बसंतगढ़ में किराना दुकानदार का उधारी मांगना महंगा पड़ गया। आरोपी ने भाइयों के साथ मिलकर दुकानदार और आसपास मौजूद महिलाओं पर पत्थर और रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की पसली टूट गई और दुकानदार के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बसंतगढ़ निवासी नेमपाल गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। दिनांक 19 मई 2025 को रात करीब 9:30 बजे मोहन नामक युवक दुकान पर सामान लेने आया था। नेमपाल ने जब उससे पहले का उधार चुकाने को कहा तो मोहन ने न केवल पैसे देने से मना किया बल्कि गाली-गलौज पर उतर आया। विवाद इतना बढ़ गया कि मोहन ने दुकान पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान जब पास में खड़ी महिला शीला ने उसे मना किया तो मोहन ने उस पर ईंट मारी, जिससे वह मौके पर गिर गई।
विज्ञापन


वहीं, मोहन घर से लोहे की रॉड जैसा हथियार लेकर वापस आया और भाई देवेंद्र और हेतरपाल को भी साथ ले आया। तीनों ने मिलकर दुकानदार नेमपाल पर हमला कर दिया। नेमपाल के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। बीच-बचाव कर रहीं मां मूर्ति देवी के कंधे पर भी ईंट लगी। घायलों का शोर सुनकर पहुंचे जयपाल और सुरेंद्र घायलों को सरकारी अस्पताल पलवल ले गए, जहां शीला की सीटी स्कैन रिपोर्ट में दाहिनी छठी पसली टूटने की पुष्टि हुई है। नेमपाल को सिर में दो साधारण चोटें और मूर्ति देवी को कंधे में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed