फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wife murdered for not getting two lakhs

दो लाख न मिलने पर पत्नी की हत्या

Thu, 02 Dec 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered for not getting two lakhs
पलवल। कैंप थाना इलाका स्थित दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपनी बेटी मधू की शादी पलवल इस्लामाबाद निवासी कुलदीप के साथ नवंबर 2020 को की थी। आरोप है कि उसकी बेटी की शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी ससुराल वाले उससे दहेज में 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। उसकी बेटी ने फोन पर बताया कि उसका पति, उसकी सास व ससुर दहेज की मांग करते हैं। कई बार उसके ससुराल वालों को समझाया गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। आखिरकार उसकी बेटी के साथ मारपीट होने लगी। 23 नवंबर को उसके पास फोन आया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी बेटी मधु फंदे पर लटकी हुई है। आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच के बाद बृहस्पतिवार को मृतका के पति कुलदीप, सास शशिबाल, ससुर रामबाबू सहित पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी आरोपी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

घोड़ी वाले के दोस्तों ने दूल्हे के जीजा से की मारपीट
पलवल। गांव बामनीखेडा निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 28 नवंबर को उसके बेटे विकास की शादी थी और गांव में घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। वहां घोड़ी वाले ने उसके दामाद के साथ झगड़ा किया जब उसका विरोध किया तो उसने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उसके दामाद के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके पास करीब 92 हजार रुपये के नोटों की मालाएं थीं। घोड़ी वाले के साथियों ने मारपीट कर उससे सभी मालाएं लूट लीं और मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी हरद्वारी लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई तथा इस मामले में ज्ञान सहित अन्य 4-5 के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed