फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wife left her husband after becoming constable Husband complained wife says marriage was done by deceit palwal

दर्द: लाइब्रेरी बेची, गिरवी रखी जमीन... कांस्टेबल बनी तो छोड़ गई पत्नी; पति के दावे पर महिला ने कही ये बात

Sun, 07 Sep 2025 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Sep 2025 12:43 PM IST
सार

हरियाणा में एक महिला कांस्टेबल बनी तो पति से ही मुंह मोड़ लिया। आरोप है कि पति ने लाइब्रेरी बेच दी और जमीन गिरवी रख दी। पत्नी की नौकरी लगते ही उसने छोड़ दिया। अब तलाक के लिए दबाव बना रही है। वहीं पत्नी का कहना है कि धोखे से शादी कराई गई थी।

विज्ञापन
Wife left her husband after becoming constable Husband complained wife says marriage was done by deceit palwal
कांस्टेबल बनते ही पति को छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

हरियाणा के पलवल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लाइब्रेरी में हुई दोस्ती फिर शादी तक पहुंचा रिश्ता उलझ गया है। पति का आरोप है कि उसने पत्नी को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनाने के लिए लाइब्रेरी बेच दी, जमीन गिरवी रख दी। फिर जब पत्नी कांस्टेबल बनी तो उसने मुंह ही मोड़ लिया। 
विज्ञापन


वहीं, युवती का कहना है कि उसकी शादी धोखे से कराई गई। उसने पति पर आरोप लगाया कि वह तलाक के लिए दबाव बना रहा है। ताकि उसे बेरोजगार होने की वजह से गुजारा भत्ता मिले। वहीं, उसने तैयारी से जुड़े सभी खर्च खुद वहन करने का दावा किया। 
विज्ञापन


फिलहाल पति ने हरियाणा के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार से लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर तक शिकायत की है। वहीं पत्नी को वापस लाने के लिए कोर्ट में सेक्शन 9 के तहत अपील दायर की है। इस मामले की सुनवाई फरवरी 2026 को होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

साल 2021 में पलवल में लाइब्रेरी में हुई मुलाकात
शिकायत में गांव बड़ौली के 26 वर्षीय पीतम ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में पलवल में एक लाइब्रेरी खोली थी। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कई युवा आते थे। इसी दौरान एक युवती से उनकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पीतम ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया। 


 

आर्य समाज मंदिर में की शादी
पीतम का कहना है कि चार जनवरी 2023 को दोनों ने बल्लभगढ़ स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद कुछ समय तक पत्नी के घर रहे और फिर रसूलपुर चौक पर फ्लैट लेकर साथ रहने लगे। 

युवती का दिल्ली पुलिस भर्ती में चयन
इसी दौरान युवती ने दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया। इसमें उसका चयन कांस्टेबल के लिए हो गया। फरवरी 2024 में पत्नी की ट्रेनिंग दिल्ली पुलिस में शुरू हुई। लेकिन जब वेरिफिकेशन हुआ तो उसने खुद को अविवाहित बताया। पीतम को यह जानकारी बाद में मिली।

 

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शुरू हुआ विवाद
पत्नी फरवरी 2025 में ट्रेनिंग खत्म कर मायके लौट गई। जब पीतम उसे लेने पहुंचा तो घरवालों ने बेटी को भेजने से इन्कार कर दिया। पत्नी ने भी साफ कह दिया कि अब वह उसके साथ नहीं जाएगी। पति का आरोप है कि पत्नी और उसके परिवार ने धोखा किया और अब तलाक देने का दबाव बनाते हुए धमकियां दी जा रही हैं।
 

पत्नी बोली- बहाने से ले गया मंदिर, वहीं, शादी की
पत्नी ने बताया कि पीतम उसे काम के बहाने मंदिर ले गया। पत्नी के अनुसार, लाइब्रेरी भी पीतम ने कर्ज की वजह से बेची थी। जब वह ट्रेनिंग पूरी करके घर लौटी तो परिवार ने पीतम से कहा था कि सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी दिसंबर 2025 में की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed