फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wife got murdered her husband of illicit relations

अवैध संबंधों में आड़े आने पर पत्नी ने करवाई थी हत्या

Thu, 02 Dec 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Wife got murdered her husband of illicit relations
होडल। हसनपुर रोड स्थित बेढ़ा पट्टी चौक के निकट 8 अक्तूबर को हुई युवक की हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी और भांजे के बीच अवैध संबंध थे, जिनके बीच में मृतक रोड़ा बना हुआ था। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी अर्चना और उसके भांजे कृष्ण निवासी गांव पैंगलतू को हसनपुर चौक के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से भांजे को पूछताछ के लिए रिमांड पर तथा महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआई प्रभारी जंगशेर ने बताया कि गांव नौनोरा कामां राजस्थान व हाल निवासी बेढ़ा पट्टी चौक होडल निवासी ताराचंद की 8 अक्तूबर को देर शाम घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई महेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजनों ने होडल-हसनपुर मार्ग पर शव को रखकर जाम भी लगा दिया था। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया था। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने जांच सीआइए होडल को सौंप दी थी। सीएआइ टीम ने गहनता से जांच करने के दौरान साइबर सेल टीम की सहायता से मृतक व उसकी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसकी पत्नी पर शक हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने पत्नी मंजू व उसके भांजे कृष्ण को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन

सीआइए प्रभारी जंगशेर ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे का आपस में अवैध संबंध था। जिसकी भनक ताराचंद को लग गई थी। कृष्ण ने गोली मारकर ताराचंद की हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कृष्ण और अर्चना की मोबाइल पर बातचीत होती रहती थीं। उन्होंने बताया कि ताराचंद की हत्या के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी को एसएमएस कर हत्या की जानकारी दी थी। जंगेशर ने बताया कि आरोपी कृष्ण द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed