{"_id":"6071ecfc8ebc3ec89c781a1b","slug":"wheat-selling-affected-by-the-shortage-of-logistics-palwal-news-noi576443221","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाना की कमी से गेहूं की खरीद हो रही है प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाना की कमी से गेहूं की खरीद हो रही है प्रभावित
विज्ञापन
हथीन। अनाज मंडी में गेहूं खरीद रही दोनों एजेंसियों के पास बारदाना उपलब्ध न होने से खरीद प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि अब तक हथीन अनाज मंडी में कुल 2,63,717 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। अभी भी मंडी में खरीदे गेहूं को भरने के लिए हैफेड एवं स्टेट वेयर हाउस के पास बारदाना नहीं है। इस कारण खरीदा गया गेहूं आढ़तियों की फड़ों पर पड़ा हुआ है।
शनिवार को मंडी में निरीक्षण के लिए आए मार्केटिंग बोर्ड के जोनल मैनेजर हवा सिंह और जिला प्रबंधक राजकुमार के समक्ष आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मंगल सिंह ने उक्त मुद्दा उठाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर बारदाना उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
मंगल सिंह ने बताया कि जितना गेहूं खरीदा गया है उसका मात्र 15 प्रतिशत का ही उठान हुआ है। मंडी में खरीदे गए गेहूंकी बोरियां पड़ी हुई हैं। इससे नई आवक को मंडी में लाने में भारी परेशानी हो रही है। हैफेड खरीद एजेंसी भरे हुए ट्रकों का उठान गेट पास ऑनलाइन तरीके से कर रही है। उठान गेट पास बनाने वाले पोर्टल ने कोई तकनीकी खामी है। इस कारण गेहूं की बोरियों से लदे ट्रक मंडी में खड़े हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि उठान के लिए गेट पास मैन्युअल तरीके से बनाकर शीघ्र ही उठान की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
इस संदर्भ में हथीन के एसडीएम वकील अहमद ने बताया कि किसानों और आढ़तियों की समस्याओं के निवारण के प्रबंध किए जा रहे हैं। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। हथीन मार्केट कमेटी के सचिव अजय नैन ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों से तालमेल बना कर बारदाना संकट को हल कराया जा रहा है।
वहीं बडौली अनाज मंडी में यही हाल है। वहां भी बारदाना न होने के कारण गेहूं आढ़तियों के यहां खुले में पड़ा है। ऐसे में मजदूर भी खाली बैठे हैं। वहीं मौसम खराब होने पर गेहूं खराब होने की भी शंका है। आढ़तियों ने मांग की है कि मंडियों में उन्हें बारदाना उपलब्ध कराया जाए, ताकि खरीदे गए गेहूं को भरकर सुरक्षित कर सकें।