फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Welcome to the newly appointed BJP State President.

Palwal News: नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the newly appointed BJP State President.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में आलापुर स्थित मोनार्क बैंक्विट हॉल में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पलवल पहुंचीं डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदेशाध्यक्ष को फूल-मालाओं तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैसला ने की, जबकि हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में आधारभूत ढांचे के विकास, सड़क निर्माण, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, डिजिटल क्रांति और विदेश नीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज और राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, सामाजिक उत्थान और संगठन विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने पलवल की जनता द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, अरविंद यादव, सुभाष कत्याल, चरण सिंह तेवतिया, जवाहर सिंह सोरोत, मनोज रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed