फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Waterlogging in many places due to rain, it is difficult for people to leave

बारिश से कई जगहों पर जलभराव, लोगों का निकलना मुश्किल

Wed, 28 Jul 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many places due to rain, it is difficult for people to leave
होडल में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : Palwal
होडल। शहर में मंगलवार देर रात तेज बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया। अधिकांश सड़कें पानी से भर गईं। लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। रिहायशी इलाकों में तो घरों के अंदर भी पानी भर गया। लोगों ने समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद अधिकारियों को फोन किए, लेकिन किसी ने उठाया नहीं। इसके बाद एसडीएम से शिकायत कर पानी निकासी से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली है। गांधी चौक, अग्रसेन चौक, अनाज मंडी, पुन्हाना चौक, बस स्टैंड के निकट, सैनी मोहल्ला से वेयर हाउस तक, नई अनाज मंडी, पुरानी तहसील रोड, अंधुआ पट्टी सहित कई अन्य जगहों में जलभराव हो गया। जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद द्वारा पानी निकासी के दावे बारिश से धुल गए। काफी लोगों ने जलभराव की वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

------
सब्जी मंडी के चारो ओर भरा पानी
सब्जी मंडी में पिछले साल की तरह इस बार भी पानी भरने से दुकानदारों का कारोबार ठप रहा। सब्जी मंडी के चारो तरफ पानी ही पानी नजर आया। मंडी के दुकानदारों का कहना था कि दर्जनों लोग बारिश से पहले विभागीय अधिकारियों से मिलकर पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग करते हैं, लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर चलता कर देते हैं। जबकि, समस्या का समाधान नहीं करते हैं। दुकानदारों का कहना था कि शहर में पानी निकासी के मामले में जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जलभराव को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को तलब किया है। फिलहाल, पानी निकासी के लिए डीजल इंजनों की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
- वकील अहमद, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed