फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   water logging on ward 19 road

वार्ड परिक्रमा: विकास के दावों को फेल साबित कर रहा है वार्ड 19

Wed, 02 Mar 2022 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
water logging on ward 19 road
पलवल। शहर का वार्ड-19 सरकार और नगर परिषद द्वारा शहर में विकास कराने के किए जा रहे दावों को पूरी तरह से फेल कर रहा है। वार्ड में यहां गलियां कच्ची हैं। वहीं, उन गलियों में जमा पानी ने अब कीचड़ का रूप ले लिया है। नालों में जमा गंदगी के चलते सारा पानी सड़कों पर आ गया है। नालों की ऊंचाई सड़कों से ऊंची है, जिस कारण नालों का सारा पानी सड़कों पर बहता रहता है। यह हाल तो तब है जब इसी नाले में एक पांच साल के बच्चे की गिरकर मौत हो चुकी है, उसके बावजूद नगर परिषद व जिला प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। वार्ड में रात को अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। वार्ड में अधिकांश हिस्से में खासकर रॉक वाले हिस्से में सड़कें कच्ची हैं। लोगों की मांग है कि वार्ड में विकास कराया जाए तथा पानी निकासी के इंतजाम किए जाएं। नालों की सफाई कराई जाए और सड़क को नालों से ऊंचा उठाया जाए।
विज्ञापन

वार्ड में स्थित प्रेम विहार में लोग नरक में रह रहे हैं। सड़कें नाले से काफी नीची हैं। हर समय नाले का पानी सड़कों पर भरा रहता है। हालात ये हैं कि वहां कीचड़ व दलदल सी बनी रहती है। बारिश होने पर तो और भी बुरा हाल हो जाता है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन व नगर परिषद की अनदेखी के चलते मेरे पांच साल के बेटे कुलदीप की भी नाले भी गिरकर मौत हो चुकी है, लेकिन किसी को यहां समस्या दिखाई नहीं देती। विधायक के दबाव के चलते यहां कोई काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

-प्रीति, निवासी वार्ड 19
वार्ड में न तो पहले पार्षद ने कोई काम करवाया है और न ही मौजूद पार्षद ने कोई काम करवाया है। सड़के काफी नीची हैं। पानी निकासी की भी उचित व्यवस्था ना होने के चलते सड़कों पर पानी जमा रहता है। वार्ड की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। स्ट्रीट लाइट न होने के चलते वार्ड में अंधेरा रहता है। चुनाव के समय पार्षद ने वादे बहुत किए थे। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया। विधायक से भी कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घनश्याम, निवासी वार्ड 19
वार्ड में अनेकों विकास कार्य करवाए गए है। सड़के लगभग सभी पक्की है। प्रेम विहार से लेकर माल गोदाम रोड तक नाले को पक्का करने के लिए 45 लाख रुपये का टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद यहां सड़कें बनाई जाएंगी। वार्ड में जहां स्ट्रीट लाइट की कमी है। वहां जल्द स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। सफाई व्यवस्था भी जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। मेरा प्रयास है कि वार्ड को सुंदर व स्वच्छ बनाया जाए।
- रणदीप भड़ाना, पार्षद वार्ड 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed